जैक बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, देखिए पूरी परीक्षा का शेड्यूल


जैक बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, देखिए पूरी परीक्षा का शेड्यूल

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार—

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा (पहली पाली)
    समय: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

  • 12वीं बोर्ड परीक्षा (दूसरी पाली)
    समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

जिले से मैट्रिक और इंटर मिलाकर लगभग 20,000 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।


10वीं बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी (वार्षिक 2026)

3 फरवरी : आईआईटी एवं अन्य व्यावसायिक विषय
4 फरवरी : हिन्दी (कोर्स A एवं B)
5 फरवरी : वाणिज्य / संस्कृत
6 फरवरी : उर्दू / बांग्ला / उड़िया
7 फरवरी : सामाजिक विज्ञान
9 फरवरी : विज्ञान
10 फरवरी : संगीत
11 फरवरी : गणित
13 फरवरी : अंग्रेजी
14 फरवरी : खड़िया / खोरठा / कुर्माली / नगपुरी / पंचपरगनिया
16 फरवरी : संस्कृत
17 फरवरी : अरबी / फारसी / संथाली / मुंडारी / उरांव
18 फरवरी : हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेज़ी ‘A’
20 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
23 फरवरी : हिन्दी ‘B’ + मातृभाषा


12वीं बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी (वार्षिक 2026)

3 फरवरी : व्यावसायिक विषय (कला, विज्ञान, वाणिज्य)
4 फरवरी : अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान
5 फरवरी : गणित / सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा
6 फरवरी : भौतिक विज्ञान
9 फरवरी : जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, समाजशास्त्र
10 फरवरी : भूविज्ञान, व्यवसाय गणित, भूगोल
11 फरवरी : उद्यमिता, गृह विज्ञान
13 फरवरी : दर्शनशास्त्र, रसायन
14 फरवरी : इतिहास
16 फरवरी : राजनीतिक विज्ञान
17 फरवरी : मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
18 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
20 फरवरी : संगीत
21 फरवरी : ऐच्छिक भाषा
22 फरवरी : अतिरिक्त भाषा
23 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी A और अंग्रेज़ी A)


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

1 Response to "जैक बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, देखिए पूरी परीक्षा का शेड्यूल"

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel