एसपी अमित कुमार सिंह ने बड़हरवा थाना का किया निरीक्षण
साहिबगंज : पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बड़हरवा थाना पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के अभिलेखों, गश्ती व्यवस्था और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने थाना प्रभारी सुमित कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए गश्ती व्यवस्था को सुधारा जाएगा, अपराध नियंत्रण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मौके पर थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक सहित सभी जवान आरक्षी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "एसपी अमित कुमार सिंह ने बड़हरवा थाना का किया निरीक्षण"
Post a Comment