झारखंड में वनरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 600 से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी


झारखंड में वनरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 600 से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी

झारखंड में वन एवं पर्यावरण विभाग लंबे समय से खाली पड़े वनरक्षी पदों को भरने की दिशा में सक्रिय हो गया है। विभाग ने रेंज स्तर पर रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी मांगी है, जिसके आधार पर 600 से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

विभाग के अनुसार राज्य में वनरक्षी और वनपाल के कुल 1500 से अधिक स्वीकृत पद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वर्षों से नियुक्ति नहीं हुई है। इसके कारण फील्ड स्तर पर वन संरक्षण से जुड़ा कार्य प्रभावित हो रहा है।

वनरक्षी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित है। विभाग स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की तैयारी में है, ताकि वन क्षेत्र, मौसम और भूगोल की समझ रखने वाले युवाओं की तैनाती सुनिश्चित की जा सके।
वनरक्षी पौधारोपण की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, वन क्षेत्र की निगरानी, अवैध कटाई और शिकार पर रोक जैसे कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं।

नियमित नियुक्ति के अभाव में कई स्थानों पर विभाग ने संविदा एवं दैनिक मजदूरी पर कर्मियों की तैनाती की है, लेकिन प्रशिक्षित न होने के कारण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "झारखंड में वनरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू, 600 से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel