राजमहल स्टेशन पर विकलांगों के साथ भेदभाव, दिव्यांगों के अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे गोपालचंद्र
साहिबगंज: अमृत भारत स्टेशन राजमहल में विकलांगों को सामान्य रियायती टिकट नहीं दिया जाता है, जो कि उनके अधिकारों का उल्लंघन है। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार साहा का कहना है कि तीनपहाड़ से जाकर बना लीजिए, क्योंकि हमारे पास रियायती टिकट बनाने का ID नहीं है, जो कि एक असंतोषजनक जवाब है।
इस संबंध में राजमहल निवासी पूर्व पत्रकार और डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित दिव्यांग शिक्षक गोपालचंद्र मंडल ने मालदा डीआरएम कार्यालय जाकर वरीय अधिकारियों को एक आवेदन पत्र सौंपा है। गोपाल मंडल का कहना है कि अपने अधिकार के लिए विकलांगों को जागरूक होकर आंदोलन करने की जरूरत है।
वे कहते हैं कि हमारा नजदीकी स्टेशन राजमहल है और हम तीनपहाड़ स्टेशन में जाकर टिकट कटाएं, यह कैसी अनोखी बात हुई। गोपाल मंडल ने कहा कि यह भेदभावपूर्ण व्यवहार है और अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।
शहर के अन्य दिव्यांगों की मांग है कि राजमहल स्टेशन पर विकलांगों को सामान्य रियायती टिकट दिया जाए और उन्हें अपने होम स्टेशन पर ही सुविधा मिले। वे चाहते हैं कि रेलवे प्रशासन उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें उचित सुविधा प्रदान करें। गोपाल मंडल ने फोन पर बताया कि राजमहल स्टेशन पर विकलांगों के साथ भेद-भाव हो रहा है, इसीलिए उन्होंने विकलांगों के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला लिया है।

0 Response to "राजमहल स्टेशन पर विकलांगों के साथ भेदभाव, दिव्यांगों के अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे गोपालचंद्र"
Post a Comment