छेड़-छाड़ और मार-पीट का आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत


छेड़-छाड़ और मार-पीट का आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोलबंधा गांव की 25 वर्षीय एक विवाहिता महिला ने गांव के ही गणेश तुरी पर जबरन छेड़-छाड़ और हमले का आरोप लगाया है।

इस संबंध में महिला ने आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन पत्र में उल्लेख है कि 20 नवंबर की शाम को गणेश तुरी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़-छाड़ की, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किया।

इसकी शिकायत महिला ने पहले जिरवाबाड़ी थाना में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने आरक्षी अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गणेश तुरी ने पुनः उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई है


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "छेड़-छाड़ और मार-पीट का आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel