गांव–गौचर भूमि बचाने को महिलाओं का धरना जारी, प्रशासन ने कराई स्वास्थ्य जांच
साहिबगंज : डिहारी, हाजीपुर भिट्ठा, पटवर टोला और भोलीया टोला गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को 14वें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। उनका उद्देश्य अपने गांव और गौचर भूमि को बचाना है। सामुहिक सत्याग्रह अनशन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए स्वास्थ्य कर्मियों ने अनशनकारी माताओं की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
महिलाओं ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग दोहराई कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि को बचाया जाए। धरना-प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि पक्षी अभयारण्य नहीं मिला, तो हवाई अड्डा और फोरलेन सड़क की सुविधा से क्या होगा?
उन्होंने पंकज कुमार ओझा के प्रयासों का समर्थन किया, जो गांव और गौचर जमीन के साथ शिमरतल्ला झील को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की संख्या अब बढ़ रही है। आज के धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें रूपा भारती,
उर्मिला देवी, ऊषा देवी, जिच्छा देवी, शविता देवी, सुमित्रा देवी, चंचला ओझा, पीहु, कुणाल, कलवतिया देवी, और कई अन्य महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं का कहना है कि हम अपने गांव और गौचर भूमि को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
रूपा भारती ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जिला प्रशासन और सरकार हमारी मांगों को सुनेगी और हमारी भूमि को बचाएगी। वहीं, उर्मिला देवी ने कहा कि हम पंकज कुमार ओझा के प्रयासों का समर्थन करते हैं और उनके साथ खड़े हैं।

0 Response to "गांव–गौचर भूमि बचाने को महिलाओं का धरना जारी, प्रशासन ने कराई स्वास्थ्य जांच"
Post a Comment