गंगा में डूबने से युवक की मौत...
गंगा में डूबने से युवक की मौत
साहिबगंज: सूत्रों से मिली जनकरी के अनुसार आज शाम 4 बजे के आस पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि साहिबगंज से कुछ 14 की.मी. दूर सकरीगली के समदा घाट में शाम के लगभग 4 बजे विजेंद्र यादव कुछ दोस्तों के साथ घाट किनारे गए थे। तभी पानी के बहाव में अचानक तेज़ी आने से विजेंद्र डूब गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पूरी मसक्कत करने के बावजूद उन्हें नहीं ढूंढ पाए। मिली जानकारी के अनुसार रात 9बजे तक युवक का पार्थिव शरीर नहीं मिला है। युवक समदा नाला के समीप रहने वाला है। इसकी उम्र 24 साल है।
हालांकि की मौके पर प्रशासन अब तक नहीं पहुंची है। ना ही कोई ठोस प्रयास किए गए है। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए प्रयास असफल रहे है।
0 Response to " गंगा में डूबने से युवक की मौत..."
Post a Comment