झारखण्ड: लैंड मोटेशन बिल के खिलाफ भाजपाइयों ने हल्ला बोला...


लैंड मोटेशन बिल के खिलाफ भाजपाइयों का हल्ला बोल

Sahibganj News: प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल के विरोध में नवलसाही चौक में  नवलसाही मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने बिल की प्रति जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया.

लैंड मोटेशन बिल के खिलाफ भाजपाइयों का हल्ला बोल


इस दौरान  झारखंड सरकार होश मे आओ" हेमंत सरकार हाय हाय", लैंड म्यूटेशन बिल वापस करो,भू माफियाओं को संरक्षण देना बंद करो, अफसर शाही नही चलेंगी आदि नारा लगाये गये वहीं वक्ताओ ने कहा कि लैंड म्यूटेशन बिल के जरिये झारखंड सरकार अफ़सरशाही को बढ़ावा देना चाह रही है.

साथ ही झारखण्ड विधानसभा में पिछले दरवाजे से बिल को लाने की तैयारी की जा रही है कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित  नवलसाही मंडल अध्यक्ष  सुरेंद्र यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार मोदी,  गिरधारी शर्मा , भाजपा  युवा नेता किशोर यादव,

भाजपा युवा नेता पंकु साव रघुनाथ पांडे कृष्णा साहू, मंतोष सोनी, विजय  यादव, मोनू यादव,  सोनू यादव, अनिल यादव,  रोहित कुमार सिन्हा , लंबू शर्मा , शैलेंद्र कुमार तिवारी  ,उमेश साहू , ज्ञानी साहू  , डालो साहू आदि  दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

0 Response to "झारखण्ड: लैंड मोटेशन बिल के खिलाफ भाजपाइयों ने हल्ला बोला..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel