साहिबगंज: निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई...


 निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई

Sahibganj News: जिले के प्रखंड कार्यालय सभागार राजमहल में, निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी को उनके स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। राजमहल अनुमंडल सहित जिले के तमाम प्रखंड पदाधिकारियों सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों ने भी एसडीओ श्री सत्यार्थी को उपहार देकर भावपूर्ण विदाई  दी। 

निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई


उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने कहा कि, उनके कार्यकाल में सभी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। ज्ञात हो कि श्री सत्यार्थी ने अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषिता, बुद्धिमत्ता एवं अपने कार्य कौशल से हर क्षेत्र के लोगों के दिलों में, एक अलग ही छवि बनाई थी।

उन्होंने अपनी योग्यता एवं कार्यशैली से क्षेत्र के कई गंभीर मामलों को सहज ही सरलता से निपटारा किया था।उपस्थित वक्ताओं ने उनके साथ बिताए क्षण को याद कर भावुक हो गए और उनके साथ बिताए हर पल, और समय को याद कर उनकी तेजस्विता और कार्यशैली की तारीफ की।


मौके पर राजमल प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा, उध्वा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश इक्का, राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद सहित जिले के बुद्धिजीवी, पत्रकार, वकील एवं अन्य उपस्थित थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1 और 2 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहिबगंज: निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई भावपूर्ण विदाई..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel