साहिबगंज: दुर्गा मंदिरों की साफ सफाई जोरों पर...
दुर्गा मंदिरों की साफ सफाई जोरों पर
Sahibganj News: माता की आराधना का महापर्व नवरात्र शनिवार से ही शुरू हो गया है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जगत जननी मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। सभी देवी मंदिरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई, विद्युत साज-सज्जा अंतिम दौर में है।रविवार को दिन भर बाजार गुलज़ार रहा। कोरोना वायरस के चलते इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शहर में सरकार द्वारा जारी दिशा - निर्देशों को लेकर, घर पर ही लोग छोटी देवी प्रतिमाओं की मूर्ती स्थापित कर आराधना कर रहे हैं।
Also read: मृत पशु खुले स्थान में फेंक...
Also read: सादगीपूर्ण सेश हुई शैलपुत्री...
Also read: दुमका विधान सभा उपचुनाव...
Also read: हिमालय की सबसे ऊंची चोटी...
शहर के पुलिस लाइन माता मंदिर, बूढ़ी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर,साक्षरता मोड़ स्थिति पूर्वांचल माता मंदिर सहित, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में साफ - सफाई व रंग रोगन का कार्य किया गया।
हालांकि कोरोना महामारी के मद्देनजर सफाई कर्मी, एवं पेंट करने वाले सदस्यों को शारीरिक दूरी सहित सरकारी गाइड लाइन का पालन करना पड़ रहा है।
0 Response to "साहिबगंज: दुर्गा मंदिरों की साफ सफाई जोरों पर..."
Post a Comment