Covid-19 Update Sahibganj: साहिबगंज से आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव...
साहिबगंज से आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव
Sahibganj News: साहिबगंज में कोरोना अपना पैर तेज़ी से फैलता जा रहा है, नही थम रहे है साहिबगंज में हालात अब रोज़ नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है. आज फिर साहिबगंज जिले से 10 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हाजीपुर साहिबगंज से एक महिला जिनकी आयु 28 वर्ष है, पंचायत बोरियों से तीन पुरुष जिनकी आयु क्रमशः 50 वर्ष 22 वर्ष एवं 50 वर्ष है, नारी दियारा साहिबगंज से एक गर्भवती महिला जिनकी आयु 24 वर्ष है.
सदर अस्पताल साहिबगंज से एक पुरूष जिनकी आयु 63 वर्ष,रामपुर बोरियो से एक महिला आयु 26 वर्ष है,बगडुमा बोरियो से एक पुरुष आयु 40 वर्ष,देवपहाड बोरियो से एक महिला आयु 45 वर्ष,मटियाल राजमहल से एक पुरूष जिनकी आयु 70 वर्ष है आज कोविड-19 टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं.
आज रात 8.00 बजे तक पुरे साहिबगंज में कोरोना के 112 सक्रिय मामले हैं तथा 1327 लोग स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। इस तरह अभी तक कुल 1448 कोरोना संक्रमित मामला प्रकाश में आया है।
0 Response to "Covid-19 Update Sahibganj: साहिबगंज से आज 10 नए कोरोना पॉजिटिव..."
Post a Comment