साहिबगंज: स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
Sahibganj News : जिले भर में स्वास्थ व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मछुआ सोसाइटी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सह बीडीओ वॉलिंटियर शिखा कुमारी पहाड़िन ने की।
बैठक में मुख्य रूप से जिले भर में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा की गयी। परिचर्चा के दौरान जिले में चिकित्सकों की कमी व स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पत्राचार द्वारा सम्बंधित पदाधिकारियों को ध्यानाकृष्ट कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिखा कुमारी पहाड़िन ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक समूह बनाई गई है।
समूह का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, ताकि जिले भर में इलाज के अभाव में हो रही मृत्यु दर को रोका जा सके। इस मौके पर विजय झा, पिंकी मुर्मू, हीना पहाड़िन, गोपाल कुमार, जुली देवी, सोनू ठाकुर, मो० तबरेज़ अहमद, नित्यानंद सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "साहिबगंज: स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न"
Post a Comment