Sahibganj Breaking: आग लगने से एक लाख नगदी सहित जेवरात जलकर स्वाहा


Sahibganj News : बुधवार की अहले सुबह महादेव गंज पूरब टोला निवासी सीता राम यादव पिता जगरनाथ यादव के घर में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। आग में घर का सभी समान  जल कर खाख हो गया है।

Sahibganj Breaking: आग लगने से एक लाख नगदी सहित जेवरात जलकर स्वाहा

पीड़ित सीताराम यादव ने बताया कि आग लगने से घर में रखा एक  लाख नगद जल गया है। जानकारी देते हुए पीड़ित श्री यादव ने बताया कि, गाय बेच कर 70000 और, प्रधान मंत्री आवास योजना में मिले 30000 बैंक से निकाल कर रखे थे,

कुल एक लाख रुपए के साथ एक कान का बाली, घर का सारा कपड़ा, ठंड के मौसम के सभी गरम कपड़ा, बक्सा, कुर्सी, टेबुल, चौकी, खाना बनाने के सभी बर्तन सहित सभी समान जल गया है। आग लगने का अभी तक सही कारण का पता नहीं चल पाया है।लेकिन आशंका जताई जा रही है की ठंड से बचने हेतु अलाव जलाकर उसे बुझाना भूल गए थे।

 खाना खाकर सोने के बाद आग की लपट देखकर  परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुन कर गांव वाले जैसे -  तैसे घटना स्थल में  पहुंच कर आग बुझाई ।आग में जानमाल का भी नुकसान हुआ है और  जगरनाथ यादव का पैर बुरी तरह से जल गया है, और एक गाय भी बुरी तरह से झुलस गई है।
 
आग लगने के बाद गंगा प्रसाद पूरब मध्य की मुखिया अलिष्मा कुमारी  मौके पर पहुंच कर, जरूरी एवं  आवश्कता की चीज़ों को मुहैया करा रही हैं।मौके पर मुखिया आलिष्मा कुमारी ने कहा कि सदर सीओ के नाम से आवेदन दिया जा रहा है,ताकि पीड़ित परिवार को क्षति पूर्ति मिल सके। इस घटना से घर वाले  सहित बच्चों का रो - रो कर बुरा हाल है,और मुहल्ले में मातमी माहौल है।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "Sahibganj Breaking: आग लगने से एक लाख नगदी सहित जेवरात जलकर स्वाहा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel