साहिबगंज : साहिबगंज - मनिहारी अंतर्राज्यीय फेरी सेवा की हुई बंदोबस्ती


Sahibganj News : झारखंड के साहिबगंज व बिहार के मनिहारी के बीच वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 को लेकर  समाहरणालय स्थित  कार्यालय में बंदोबस्ती हुई। डाक प्रक्रिया में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज ने 24 लाख 51 रुपया की उच्चतम बोली लगायी।

साहिबगंज-मनिहारी अंतर्राज्यीय फेरी सेवा की हुई बंदोबस्ती

जिसके बाद फेरी सेवा नियमानुसार साहिबगंज नाव यातायात समिति से इनफिनिटी इंटरप्राइजेज की उच्चतम बोली में डाक लेने की सहमति मांगी गयी।साहिबगंज नाव यातायात समिति ने  उच्चतम बोली पर डाक लेने की सहमति जता दी।

 अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने बताया कि डाक के लिए 3 आवेदक महालक्ष्मी एजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड, इनफिनिटी इंटरप्राइजेज व नाव यातायात समिति ने आवेदन किया था। आवेदन के आलोक में जलयानों का भौतिक सत्यापन कराया गया।

भौतिक सत्यापन के प्रतिवेदन के आधार पर महालक्ष्मी एजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड अयोग्य पाया गया। उनके दस्तावेज के अनुसार उन्हें बंगाल में जहाज़ परिचालन का आदेश है। जबकि झारखंड, बिहार में नहीं। इसके उपरांत इनफिनिटी इंटरप्राइजेज व साहिबगंज नाव यातायात समिति ने सुरक्षित डाक राशि 24 लाख 33 हज़ार 400 रुपये से बोली शुरुआत  की। 

अंतिम रूप से इनफिनिटी इंटरप्राइजेज ने सर्वाधिक 24 लाख 51 हज़ार की बोली लगाई। नियमानुसार समिति वाली निविदादाता को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। ऐसे में उच्चतम बोली के अनुसार समिति की सहमति पर उनके नाम से फेरी सेवा बंदोबस्त की गयी। बंदोबस्ती 15 महीनों के लिए हुई है।

इस वित्तीय वर्ष का 3 महीना व पूर्ण 2021 तक समिति के नाम बंदोबस्ती हुई है। अगली बंदोबस्ती कटिहार जिला  के तहत की जाएगी। अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद ने बताया कि दाखली परवाना के बाद बिहार के मनिहारी व साहिबगंज के बीच फेरी सेवा शुरू होगी।

इधर साहिबगंज नाव यातायात समिति के मंत्री हुलास चौधरी ने बंदोबस्ती पर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही कहा कि दोनों राज्यों के यात्रियों के लिए जल्द ही फेरी सेवा शुरू की जाएगी। बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। मौके पर अपर समाहर्ता के अलावा सदर एसडीओ पंकज कुमार साव, डीटीओ संतोष कुमार गर्ग व अन्य मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहिबगंज : साहिबगंज - मनिहारी अंतर्राज्यीय फेरी सेवा की हुई बंदोबस्ती"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel