पीरामल फाउंडेशन और महिला स्वयंसेवक की मदद से सक्षम बनेगी बेटियाँ


Sahibganj News : बरहेट प्रखंड संसाधन केंद्र में पीरामल फाउंडेशन की ओर से "सक्षम बिटिया" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सक्षम बिटिया अभियान के बारे मे जानकारी दी गई। जहां कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है, वहीं तकरीबन 11 महीने से विद्यालयों मे पढ़ाई बाधित है।

पीरामल फाउंडेशन और महिला स्वयंसेवक की मदद से सक्षम बनेगी बेटियाँ

वैश्विक महामारी करोना ने कई तरह से सामाजिक गतिविधियों को प्रभावित किया है। कई शोध में ये सामने आया है कि आर्थिक और सामाजिक कारणों से लगभग 2 करोड़ बच्चे अब स्कूल नहीं लौट पाएंगे। जिसमें छात्राओं की संख्या अधिक होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हिंसा और शोषण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में नीति आयोग के साथ मिलकर पीरामल फाउंडेशन ने "सक्षम बिटिया अभियान" की शुरुआत की है। जिसमें महिला स्वयंसेवक की मदद से सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक गुणों का विकास कर बेटियों को सक्षम किया जाएगा। सामजिक, भावनात्मक और नैतिक गुणों के विकास की चर्चा नई शिक्षा नीति में भी की गई है।

कार्यशाला का आयोजन कर रहे प्रखंड समन्वयक अमन घोष ने कहा कि ये अभियान हमारे समाज को संवेदनशील और मजबूत बनाएगा। इस अभियान से जुड़ने के लिए इस मोबाइल नंबर 8159882334 पर कॉल कर सकते हैं।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि बच्चियों को विद्यालय छोड़ने से बचाने और बाल विवाह रोकने हेतु ये सराहनीय कदम है। अंत में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा स्वयंसेवक को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर रूपक मित्रा, मनोहर पंडित, सौराज हक आदि मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
shahbaz-alam


0 Response to "पीरामल फाउंडेशन और महिला स्वयंसेवक की मदद से सक्षम बनेगी बेटियाँ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel