जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिविर रद्द, आयोजन अब 6 फरवरी को
Sahibganj News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन जो कि 30/01/2021(शनिवार) को होना था, आकस्मिक कारणों से स्थगित कर अब 06/02/2021 (शनिवार) को किया जाएगा।
आपको बता दें कि विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों के साथ-साथ जिला स्तर पर किया जाना था। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन पोखरिया स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया जाना था,जो स्थगित कर 6 फरवरी 2021 कर दिया गया है।
यह कैंप संबंधित तिथि को पोखरिया स्थित टाउन हॉल में ही आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही साथ विधिक सेवाओं से संबंधित समस्या का समाधान से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी
0 Response to "जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिविर रद्द, आयोजन अब 6 फरवरी को"
Post a Comment