बिहार व झारखंड के रिटायर्ड जैप आईजी पहुंचे साहिबगंज
साहिबगंज : झारखंड व बिहार के सेवानिवृत जैप आईजी श्री सुधीर झा अपने एक निजी यात्रा के दौरान साहेबगंज में रुके और यहां के अपने पुराने परिचित लोगों से मुलाकात किया। जिला के नागरिकों की ओर से अनुकूल मिश्रा, सरफ़राज़ आलम एवं अन्य लोगों ने बीते रात फूल गुलदस्ता देकर उनका साहेबगंज की धरती पर स्वागत किया।
वहीं सोमवार को रिटायर्ड आईजी सुधीर झा के सम्मान में होटल अभिनव श्री में एक सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। जिसका आयोजन अनुकूल मिश्रा कर रहे थे। बता दें कि आज दिन के 12 बजे श्री सुधीर कुमार झा साहेबगंज परिसदन से होटल अभिनव श्री होटल पहुंचे।
जहां सर्वप्रथम एक स्वागत गान के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं शहर के कई गणमान्य लोगों द्वारा श्री सुधीर झा को फूल माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। आईजी साहब के साथ उनकी धर्मपत्नी को शहर की महिलाओं ने माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इसके बाद अनुकूल मिश्रा के द्वारा श्री सुधीर झा द्वारा झारखंड और बिहार में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुकूल मिश्रा ने कहा कि साहेबगंज में जब श्री सुधीर झा पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे, तो इनके कार्यशैली और व्यवहार ने आजतक साहेबगंज के लोग के मनमस्तिष्क को प्रभावित कर रखा है।
कई अन्य लोगों ने उनके सम्मान में अपने विचार रखे। अंत में सेवानिवृत्त आईजी श्री सुधीर झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि उन्हें साहेबगंज से बेहद लगाव है। जब वे यहां थे, यहाँ के लोगों ने उनका काफी सहयोग किया था। ये यहां के लोगों का सहयोग का नतीजा ही था कि यहां की विधि व्यवस्था को ठीक करने में मैं सफल रहा।
आज मेरे प्रति आपलोगों का स्नेह देखकर मैं भाव विभोर हो गया हूँ। मैं भले ही सेवानिवृत्त हो गया हूँ लेकिन मेरी सामाजिक कार्यों में रुचि होने कारण मैं हमेशा सामाजिक सेवा में लगा रहूंगा, और जब भी मौका मिला साहेबगंज को अपने कार्यों से जरूर आगे ले जाने में मदद करूंगा।
इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्री अनुकूल मिश्रा के आवास पर भी श्री सुधीर झा जी का मिथिला रीति रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया और फिर वहीं से उनको विदाई दी गई। मौके पर रामजन्म मिश्र, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ,मुर्शादअली, सरफ़राज़ आलम, हीरालाल साह,
कौशिक विश्वास, सलाउद्दीन, रंजीत सिंह, बुलंद अख्तर ,साफ़िर अंसारी, लक्ष्मी नारायणमिश्र ,जंग बहादुर ओझा, सुनील पासवान , पूनम किरण चौरसिया, विनोद यादव ,जियाउल हक, अल्ताफ हुसैन, रियाजउल हक एवं दर्जनों सामाजिक कार्यकर्तागण , महिलाएं एवं बच्चे स्वागत समारोह में उपस्थित थे।
0 Response to "बिहार व झारखंड के रिटायर्ड जैप आईजी पहुंचे साहिबगंज"
Post a Comment