साहिबगंज बरहेट क्षेत्र के खलिहान में लगी आग से हजारों का नुकसान
Thousands Lost Due To Fire In The Barn Of Sahibganj Barhet Area
Sahibganj News : बरहेट प्रखंड क्षेत्र के सनमनी पंचायत अंतर्गत तेगड़ा गांव के मांझी मुर्मू के खलिहान में रखे हुए धान के बीड़ा में आग लग जाने से लगभग 80 मन धान जलकर राख हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस अगलगी में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सनमनी तेगडा गांव निवासी किसान मांझी मुर्मू के खेत की धान की फसल खलिहान में रखी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम के समय ही खलिहान से धुआं उठा।
फिर देखते ही देखते आग ने पूरे खलिहान को अपने आगोश में ले लिया। जिससे कुछ ही क्षणों में खलिहान में रखे गए धान के बोझे जलकर खाक हो गए। अनुमान के मुताबिक तकरीबन 85 हजार के कीमत के धान की फसल नुकसान होने की बात बताई जा रही है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जबकि अंदेशा जताया जा रहा कि किसी राहगीर ने वहां से गुजरने के क्रम में बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद खलिहान में फेंक दिया था। जिसके कारण ये आगलगी की घटना हुई।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "साहिबगंज बरहेट क्षेत्र के खलिहान में लगी आग से हजारों का नुकसान"
Post a Comment