जमीन से सम्बंधित समस्याओं पर एक सहायता केंद्र कैम्प का आयोजन
प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव जी के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी तालझारी के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय तालझारी के समीप जमीन से सम्बंधित समस्याओं पर एक सहायता केंद्र कैम्प लगाया गया।
जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम बबलू सोरेन ने किया। जिला सचिव सह प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सरफ़राज़ आलम एवं जिला सचिव सह प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुनील पासवान इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित अपनी समस्या का आवेदन प्रखंड अध्यक्ष को सौंपा।
कई ग्रामीणों ने अगले दिन अपनी समस्या का आवेदन देने की बात कही।लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया।अपनी समस्याओं को लेकर काफी दिनों से परेशान लोगों ने प्रखंड कमिटी के सामने उनकी समस्या हल करने की गुहार लगाई।
प्रखंड अध्यक्ष प्रेम बबलू सोरेन ने कहा कि अभी सारे लोगों की समस्या का आवेदन लेने का काम चल रहा है। इसके बाद इन सारी समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर इसका समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव थोमस टुडू,स्टीफन मुर्मू, क्रिस्टम मरांडी,सावना मुर्मू, दिनेश मुर्मू, सोडे किस्कू, गुपिन हेम्ब्रम, भगन हांसदा, धनय टुडू, शांति मुर्मू, मयदी मुर्मू, तालामय किस्कू, नारायण मुर्मू, निनुस सोरेन, जसाई किस्कू, गुरु किस्कू, रसना हांसदा आदि उपस्थित थे।
0 Response to "जमीन से सम्बंधित समस्याओं पर एक सहायता केंद्र कैम्प का आयोजन"
Post a Comment