कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए ब्रजेश झा एवं राजकुमार राज


Sahibganj News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया विभाग के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह ने ब्रजेश झा को साहेबगंज जिला  कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का को-ऑर्डिनेटर तथा राजकुमार राज को को- ऑर्डिनेटर मनोनीत किया है।

Congress Social Media wibhag ke coordinator niyukt kiye gae brajesh jha or raj kumar raj

जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने होटल अभिनव श्री के परिसर में ब्रजेश झा एवं राजकुमार राज को मनोनय पत्र सौंप कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी, जिला सचिव सरफ़राज़ अलाम एवं मो. सलाउद्दीन, जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान एवं सत्यनारायण स्वर्णकार ने भी दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने आशा व्यक्त किया कि इन दोनों के आने से सोशल मीडिया के क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही साथ स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए ब्रजेश झा एवं राजकुमार राज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel