CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज में ब्लैक फंगस के 01 मरीज मिले, जबकि राज्य में 50


Jharkhand : झारखंड सहित पूरे देश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में इसके 50 मामले सामने आये हैं। वहीं 8 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है।

साहिबगंज में ब्लैक फंगस के 01 मरीज मिले, जबकि राज्य में 50

बोकारो में मंगलवार को ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मामाले सामने आए। वहीं चतरा में ब्लैक फंगस के एक मरीज की पुष्टि हुई है और एक संदिग्ध मरीज मिले हैं। रांची के मेडिका हॉस्पिटल में बोकारों के एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

देवघर में एक मरीज मिला। धनबाद में दो संदिग्ध मरीज मिले। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 10 कंफर्मड मरीज और 2 संदिग्ध मरीज मिले हैं जबकि जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 मरीजों की मृत्यु भी हुई।

गढ़वा में 1 मरीज, गुमला में 1, हजारीबाग में 1, जामताड़ा में 1, गिरिडीह में 3, कोडरमा में 2, लातेहार में 1 मरीज मिले और साहेबगंज में 1 ब्लैक फंगस का मरीज मिला है।

वहीं रामगढ़ में 3 कंफर्मड और 3 संदिग्ध मरीज मिले। वहीं 1 ने इलाज के दौरान रिम्स में अपना दम तोड़ दिया। इसके साथ ही रांची में मंगलवार को 5 कंफर्मड मरीज और 9 लोगों ब्लैक फंगस के लक्ष्ण पाये गये हैं। रिम्स में इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम तोड़ दिया है।


झारखंड में कई हॉस्पिटलों में ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है। इसमें रांची का रिम्स शामिल है। इसके साथ ही रांची के मेडिका और रामप्यारी सुपरसेपेस्लिस्ट हॉस्पिटल और जमशेदपुर का MGM और TMH हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज में ब्लैक फंगस के 01 मरीज मिले, जबकि राज्य में 50"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel