दुमका में हाथी ने रात भर सड़क पर ढाया कहर : एक युवक को पटका, युवक की हालत गंभीर
Dumka : जंगली हाथियों का उत्पात अमूमन गांवों में ही देखा जात रहा है। पर शुक्रवार की रात दुमका शहर में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। अपने झुंड से अलग हुए इस हाथी ने शहर में घुसकर पूरी रात सड़क पर इधर-उधर भटकता रहा।
इस बीच हाथी को भगाने के चक्कर में एक युवक उसकी चपेट में आ गया। हाथी ने सूंड से उठाकर उसे जमीन पर पटक दिया, इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। युवक की पहचान रसिकपुर निवासी विशाल सिंह के रूप मे की गई है।
विशाल को स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह हाथी शहर के गिद्धनी पहाड़ी होते हुए न्यू बांध पाड़ा कॉलोनी पूर्व मंत्री प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के आवास के पास से होते हुए फूलो- झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास पहुंच गया।
हाथी के कॉलोनी में घुसने की खबर सुनकर लोग भयभीत हो गए और रतजगा करने लगे। आगे-आगे हाथी सड़क पर चल रहा था तो दूसरी ओर पीछे-पीछे काफी संख्या में लोग शोर मचाकर उसे भगाने की जुगत में थे।
हाथी बांधपाड़ा होते हुए श्रीराम पाड़ा, डीसी चौक पहुंच गया। वहां गर्ल्स हॉस्टल की चारदीवारी को तोड़ते हुए हाथी LIC कॉलोनी की ओर चला गया।
इसी दौरान वन विभाग और टाउन थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली और दोनों ने मिलकर हाथी को मसानजोर इलाके की ओर भगाया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "दुमका में हाथी ने रात भर सड़क पर ढाया कहर : एक युवक को पटका, युवक की हालत गंभीर"
Post a Comment