CLOSE ADS
CLOSE ADS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल संचालन हेतु रणजीत सिंह झारखंड प्रान्त संयोजक बनाए गए


Sahibganj News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर रविवार देर शाम क्रीड़ा भारती की एक प्रांत स्तरीय ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल संचालन हेतु रणजीत सिंह झारखंड प्रान्त संयोजक बनाए गए

प्रांत अध्यक्ष फूल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, संजीत कुमार राय, अनुराधा कुमारी के साथ साहिबगंज और पाकुड़ जिला के विभाग प्रमुख डॉ.रणजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव,

जिला मंत्री उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी समीर कुमार, पाकुड़ जिले से प्रांत उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, जिला मंत्री संजय कुमार भगत, जिला सह मंत्री अरुण कुमार यादव, खेल प्रमुख राजेश कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार रजक आदि शामिल हुए।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए सर्वसम्मति से एक प्रांत स्तरीय टोली की घोषणा की गई, जिसमें डॉ.रणजीत कुमार सिंह झारखंड प्रांत के संयोजक बनाये गये।


जबकि सोना उरांव, तपन गोस्वामी, उत्तम कुमार, सुभाष कुमार, अमित स्वर्णकार, सुरा बिरुली और अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, टोली के सदस्य बनाये गये। बैठक में योग दिवस के पूर्व विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक योग के महत्व को पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

इसके तहत लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की जायेगी। लोगों को कोरोना के इस संकटकाल में शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए अनुलोम-विलोम, श्वसन क्रिया, सूर्य नमस्कार एवं अन्य योग क्रियाओं की भी जानकारी दी जायेगी।


बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून ) के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से योग विशेषज्ञ के द्वारा योग के विभिन्न आयामों को बताने एवं योग को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। ऊक्त जानकारी क्रीड़ा भारती के साहिबगंज व पाकुड़ जिला के विभाग प्रमुख डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने दी है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल संचालन हेतु रणजीत सिंह झारखंड प्रान्त संयोजक बनाए गए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel