CLOSE ADS
CLOSE ADS

मौसम अपडेट : उत्तर भारत मे खत्म हुआ लम्बी बरसात का दौर अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी


Weather Update : मई की शुरुआत में शुरू हुआ बरसात का दौर अब अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। एक के बाद एक आते कमजोर व सक्रिय प०वि० और हाल ही में आए चक्रवात तौक्ते के कारण बरसाती दौर और भी लम्बा खीच गया था।

uttar bharat me khatam hua lambi barasat ka silsila ab padegi prachand garmi

लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से इस बार गर्मी के दर्शन तक नही हुए हैं। तापमान 20 दिनों से सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही मोसम उत्तर भारत मे साफ हो जाएगा। पहाड़ी इलाकों पर मौजूद प०वी० से बीते 3 दिनों से बरसात जारी है।

यह प०वी० भी आज शाम से उत्तर भारत से विदा लेगा। प०वि० के जाने के बाद मोसम में गरमाहट धीरे-2 बढ़ेगी। इसी के साथ बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान "यास" उत्तर भारत से नमी को अपनी तरफ खिंचेगा। जिसके कारण कल से उत्तर में मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1° से 2°) होनी शुरू होगी। परसो से गर्मी का अहसास तेज़ होने लगेगा।

इस हफ्ते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, बुंदेलखंड, राजस्थान में मौसम बिल्कुल साफ हो गर्म रहेगा। साथ ही आंशिक बादलवाही भी इस दौरान देखने को मिल सकती है।


तेज़ गर्मी और वातावरण में मौजूद हल्की नमी की वजह से दोपहर बाद मध्य राजस्थान में Local Development ( स्थानीय परिस्थितियों के कारण बादलो में फुटाव) से एक-दो जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की छिटपुट गतिविधियों से इंकार नही किया जा सकता है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में इस आगामी तेज़ गर्मी के दौर में सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पुर्वी राजस्थान में तापमान में ज्यादा उछाल नही आएगा। वही पूर्वी उत्तरप्रदेश में चक्रवात के असर से तापमान सामान्य से बहुत नीचे रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस हफ्ते का अनुमानित अधिकतम तापमान

  • पंजाब : 37℃ से 44℃ 
  • हरियाणा: 38℃ से 45℃ 
  • दिल्ली: 37℃ से 42℃ 
  • पश्चिमी राजस्थान: 40℃ से 46℃ 
  • पूर्वी राजस्थान: 36℃ से 42℃ 
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 35℃ से 42℃ 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: 25℃ से 39℃ 

मध्य भारत के इलाकों मे तापमान में कोई खास उतार चढ़ाव नही होगा। गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 37℃ से 42℃ की रेंज में रहने की उम्मीद है।


27 मई को एक कमजोर प०वि० के आने से मैदानी इलाकों में गरज़ के साथ हल्की बारिश की घटनाएं फिर से होने की संभावना है। लेकिन कमजोर प्रणाली कारण बारीश सिर्फ सीमित इलाको में और बिखरी हुई हल्की बारिश ही दे सकती है। इस आगामी प०वी० की जानकारी समय पर दे दी जाएगी।

चक्रवात यास

बंगाल की खाड़ी में इन समय एक चक्रवात जन्म ले रहा है। जो इस समय अवसाद में बना हुआ है। अगले 24 घण्टो में जिसके चक्रवात में बदलने की पूरी-2 उम्मीद है।

26 मई को यह तूफान ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के तटों की तरफ बढ़ते हुए बालासोर और दीघा के बीच तीसरी श्रेणी के चक्रवात के रूप में टकरा सकता है।

इस तूफान के कारण 25 मई से 31 मई तक पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, झारखंड, बिहार, उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तरपूर्व मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तरप्रदेश में अनेको जगह मध्यम से भारी बारिश होगी। उत्तर ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार में कई जगह भारी से अति भारी बारिश भी संभव है।


इस तूफान का असर उत्तर भारत के सिर्फ सीमित इलाकों यानी पूर्वांचल के इलाकों में ही होगा। चक्रवात के असर से अवध, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बादलवाही के कारण तापमान में कमी रहेगी। शेष उत्तर भारत मे मोसम साफ और गर्म मौसम रहेगा।

बारिश

उत्तर में एक हफ्ते तक मोसम ज्यादातर साफ और गर्म रहेगा। लेकिन चक्रवात यास के खत्म होते ही उत्तर भारत मे 30 मई से बरसात की गतिविधियां फिर से शुरू होगी।

30 मई से 6 जून के बीच बंगाल की खाड़ी और प०वी० की हवाओ के मेल से उत्तर भारत मे गरज़ के साथ तेज़ प्री-मॉनसूनी बरसात की उम्मीद है।


मध्य भारत (गुजरात, पश्चिम मप्र, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा ) मे 26 से 30 मई से बीच बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। 31 मई के बाद तूफान के असर खत्म होने के बाद सम्पूर्ण मध्य भारत मे बरसात तेज़ी पकड़ेगी।

मॉनसून

आज मॉनसून में आगे बढ़ोतरी नही हुई है। आज भी मॉनसून की उत्तरी रेखा कल वाली जगह बनी हुई है। लेकिन 24 से 48 घण्टो मानसून बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सो और श्रीलंका के कई हिस्सों को पार कर सकता हैं।


मॉनसून के 27 या 28 मई के आसपास केरल और 30 या 31 मई के आसपास उत्तरपूर्व भारत ( अरुणाचल, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय और असम ) तक दस्तक दे सकता है। जून के पहले हफ्ते में मॉनसून के पश्चिमी तटीय इलाकों सहित तमिलनाडु के इलाकों में पहुंचने की प्रबल संभावना है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "मौसम अपडेट : उत्तर भारत मे खत्म हुआ लम्बी बरसात का दौर अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel