CLOSE ADS
CLOSE ADS

किसान नेताओं के कंधे पर बंदूक रख कर विपक्ष गोली चला रही है : बजरंगी प्रसाद यादव


Sahibganj News : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तथाकथित किसान नेताओं के कंधों पर बंदूक रखकर विपक्ष गोली चला रही है।

किसान नेताओं के कंधे पर बंदूक रख कर विपक्ष गोली चला रही है : बजरंगी प्रसाद यादव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के जनहित में उठाए गए कदमों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों के खाते में 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

जिसका किसानों ने स्वागत किया है। जबकि विपक्ष इससे बौखलाया हुआ है। किसानों को डीएपी पर 1200 रूपये प्रति बाेरा सब्सिडी पहली बार बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर साल रासायनिक खादों पर लगभग 80 हज़ार करोड़ रुपये प्रति वर्ष सब्सिडी के रूप में देती है, लेकिन यह वृद्धि इसके अतिरिक्त है। एक ओर डीएपी खाद पर 14,775 करोड़ सब्सिडी दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर डीएपी पर 140 फीसद सब्सिडी बढ़ायी गई। अंतर्राष्ट्रीय मूल्य वृद्धि के बाद भी डीएपी का एक बैग अब 2400 रूपए के स्थान पर किसान को 1200 रूपए में मिल रहा है।

उन्होंने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक किसानों को धान, बीज, मक्का आदि का 10 प्रतिशत किसानों को कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

बीज नहीं मिलने से किसान हेमंत सरकार पर आक्रोशित हैं। गठबंधन सरकार को शर्म आनी चाहिए। झारखंड सरकार को किसानों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "किसान नेताओं के कंधे पर बंदूक रख कर विपक्ष गोली चला रही है : बजरंगी प्रसाद यादव"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel