CLOSE ADS
CLOSE ADS

मोदी सरकार को किसानों की चिंता कम, उद्योगपति की चिंता ज्यादा है : मनोबर आल


पाकुड़ : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देश व कांग्रेस पार्टी  के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर किसान आंदोलन के 6 माह पूर्ण होने पर काला दिवस मनाया गया।

मोदी सरकार को किसानों की चिंता कम, उद्योगपति की चिंता ज्यादा है

देश भर में केरोना महामारी फैली हुई है। इसे देखते हुए पार्टी ने घरों में रहकर ही केंद्र सरकार की हठधर्मिता के विरोध में व किसानों के समर्थन में काला दिवस के रूप में मनाया।

उसी निमित्त कांग्रेस के  हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मो. मनोबर आलम ने भी अपने घर में रहकर पार्टी के आदेशानुसार काला बिल्ला लगाकर किसान विरोधी काला कानून का विरोध किया।


साथ ही किसान आंदोलन के 6 माह पूर्ण होने पर भी केंद्र सरकार द्वारा किसानों से बात नही करने और कृषि कानून को वापस नही लेने के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध किया।


आज मोदी और अमित शाह को किसानों की दर्द से ज्यादा उद्योगपतियों की चिंता है। 6 माह से हमारे अन्नदाता सड़क पर न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, पर मोदी कैविनेट चुनाव प्रचार करने में व्यस्त है।

किसानों के साथ आज देश के प्रधानमंत्री अन्याय कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री केवल झूठ की राजनीति करते हैं। आज देश भर में लोग केरोना से मर रहे हैं। पर इनको कोई फर्क पड़ने वाला नही है। लाशों को नदियों में यूँ ही फेंका जा रहा है, पर मोदी को इसकी चिंता नही है।


देश के प्रधानमंत्री को ये पता होना चाहिए वो देश के किसानों, मजदूरों, गरीबों, पिछड़ों सहित 125 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री है, केवल उद्योगपति के नही। मौके पर साथ मे हिरणपुर प्रखण्ड सचिव मोतीलाल मरांडी, शिव लाल मरांडी, कुब्रज मुर्मू , मो. जाबीर शामिल थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "मोदी सरकार को किसानों की चिंता कम, उद्योगपति की चिंता ज्यादा है : मनोबर आल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel