CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज महिला थानेदार रूपा तिर्की आत्महत्या मामला : परिवारवालों ने लगाया मर्डर का आरोप


Sahibganj News : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत से पुलिस महकमा के साथ - साथ आम जन भी सदमे में हैं। ज्ञात हो कि 2018 बैच की इस महिला पुलिस अधिकारी की गिनती जिले में एक तेज तर्रार महिला पुलिस कर्मी के रूप में होती रही है।

sahibganj mahila thanedar Roopa Tirkey atmhatya mamala : parivarwalon ne lagaya murdar ka aarop

उनके इस तरह हुए आत्महत्या की कड़ी ने प्रशासन के सामने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें की रांची के रातु, कांटीटांड निवासी रूपा तिर्की जिला मुख्यालय की महिला थाना प्रभारी के रूप में साहिबगंज में तैनात थी।

परिजनों ने देखिये किया कहा विडियो में ☝

सोमवार को रूपा तिर्की का शव संदेहास्पद स्थिति में उनके फ्लैट के क्वार्टर यूएस 1 के कमरे में संदेहास्पद हालत में मिली थी।  मृतक रूपा के परिवार वालों ने  बड़ा आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके साथी पुलिस कर्मी उसकी सफलता को लेकर जलते थे और आए दिन रूपा को टॉर्चर किया करते थे।

रूपा की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रूपा से उनकी बातें हुई थी। बातचीत के दौरान रूपा ने बताया था कि उसने जो पानी पिया है, वो दवाई जैसा लग रहा है। रूपा की मां ने बताया कि उसकी सहकर्मी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी मनीषा और नगर थाना में पदस्थापित ज्योत्सना, रूपा के पदोन्नति से जलती थीं।


रूपा के महिला थाना प्रभारी बनने, क्वार्टर और गाड़ी मिलने पर दोनो अक्सर उसे टॉर्चर भी किया करती थीं। जबकि रूपा की बहन निर्मला तिर्की ने बताया की कुछ दिन पहले भी मनीषा और ज्योत्सना ने रूपा को झारखंड के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट प्रखंड प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से मिलवाया था।

जहां तीनो ने मिलकर रूपा को काफी प्रताड़ित भी किया था। हालांकि किस तरह से उसे प्रताड़ित किया गया था इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। उन्होंने कहा की उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था।

वहीं रूपा के चाचा बसंत तिर्की ने प्रेस को बताया कि रूपा के गले में दो निशान हैं, जबकि आत्महत्या के मामले में एक ही निशान होते हैं। इसके साथ ही पंखे और पलंग की दूरी काफी कम है।


रूपा का शव पंखे के सहारे लटका तो था पर घुटने पलंग पर मुड़े हुए थे। शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद थे, और मुंह से झाग भी निकल रहा था। बसंत तिर्की ने बताया कि रूपा आधे - अधूरे कपड़े में थी।

वहीं सूत्रों की मानें तो रूपा के पास कोई हाई प्रोफाइल केस हाथ लग था। जिसे मैनेज करने की कोशिश कतिपय दबंगों व माफियाओं द्वारा की जा रही थी। इसी सिलसिले में मनीषा और ज्योत्सना ने रूपा को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से मिलवाया था।

इधर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस को जानकारी देते बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। जबकि परिजनों ने लिखित आवेदन भी दिया है। जिला कप्तान ने हर बिंदु की जांच करने का भरोसा दिया है।


उन्होंने कहा की मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। जांच टीम का गठन भी किया गया है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष सारी प्रक्रिया कराई गई है।

वहीं मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मगर रह - रह कर यह केस वर्षों पूर्व बीते मधुमिता हत्या कांड की याद दिला रहा है। जिसकी बखिया उघाड़ने में मैं भी शामिल रहा था।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
                       Telegram
Sanjay

0 Response to "साहिबगंज महिला थानेदार रूपा तिर्की आत्महत्या मामला : परिवारवालों ने लगाया मर्डर का आरोप"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel