संगीत शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संवारता है : रामअवतार साहू
Sahibganj News : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की विभाग स्तरीय संगीत टोली की एक बैठक का आयोजन ज़ूम एप्प के माध्यम से किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगीत टोली के संरक्षक सह क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख एवं साहिबगंज विभाग निरीक्षक राम अवतार साहू ने बताया की संगीत हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
संगीत लोगों को व्यस्त एवं खुश रखने का एक बेहतरीन उपाय है। उन्होंने बताया की संगीत, योग और ध्यान लगाने से भी बेहतरीन उपाय है। क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संवारता है।
उन्होंने जुलाई के अंतिम सप्ताह में आभासी माध्यम से संगीत सह वंदना प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने की बात कही। प्रांतीय संगीत प्रमुख जितेंद्र दुबे ने विभाग एवं संकुल टोली बनाने पर विशेष जोर दिया।
प्रांतीय संगीत प्रमुख रवि कांत पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण का लाभ आचार्य के साथ-साथ भैया - बहनों को भी मिले। बैठक का संचालन एवं शांति पाठ विभाग संगीत प्रमुख एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव झा ने किया।
बैठक में मंजू आर्या, नीलम कुमारी, किशोर कुमार गुप्ता, जयकुमार, ज्योति कुमारी, विष्णु रक्षित, श्वेता रानी, मौसमी साह, नारायण चंद्र साहा एवं अमित कुमार उपस्थित थे। बैठक में 8 विद्यालय से कुल 14आचार्य व दीदी उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "संगीत शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संवारता है : रामअवतार साहू"
Post a Comment