विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ - पौधे लगाएं - पर्यावरण बचाएं : तारिक़ अज़ीज़
Sahibganj News : बोरियो प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष तारिक अजीज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोरियो प्रखंड के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़- पौधा बहुत ही जरूरी है।
इसलिए हमलोगों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। तारिक अजीज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पेड़ - पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। यदि पेड़ - पौधे सुरक्षित रहेंगे तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि पौधों को सुरक्षित रखना ही हमारा महत्वपूर्ण दायित्व है। पौधौं की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण कर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते है।
मौके पर नव कुमार दत्ता ने कहा कि एक व्यक्ति को कम से कम साल में एक बार एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए एवं इसकी समुचित देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
कोविड -19 की महामारी से हमें सीख लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, क्योंकि शुद्ध ऑक्सीजन हमें सिर्फ हरे - भरे पेड़ - पौधों से ही मिल सकती है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ - पौधे लगाएं - पर्यावरण बचाएं : तारिक़ अज़ीज़"
Post a Comment