मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी, झारखंड से एक मात्र सदस्य


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में विस्तार किया। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में झारखण्ड से अन्नपूर्णा देवी का इकलौता नाम शामिल किया गया है।


मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी, झारखंड से एक मात्र सदस्य

पहले से ही अन्नपूर्णा को लेकर मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात पक्की मानी जा रही थी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह रही कि अन्नपूर्णा देवी ने झारखण्ड के सबसे बड़े भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को हराया था।

तब बाबूलाल मरांडी भाजपा में नहीं थे और झाविमो की तरफ से कोडरमा से चुनाव लड़े थे। लेकिन अन्नपूर्णा ने बाबूलाल मरांडी को मात दिया था। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से ही अन्नपूर्णा के नाम की चर्चा मंत्री पद को लेकर हो रही थी।



गौरतलब है कि बाबूलाल कोडरमा क्षेत्र के ही नहीं बल्कि राज्य के काफी लोकप्रिय नेताओं के तौर पर जाने जाते हैं। इसके बावजूद उनको हराकर अन्नपूर्णा देवी ने इस क्षेत्र में एक बार फिर से भाजपा को जीत दिलाई थी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी, झारखंड से एक मात्र सदस्य"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel