CLOSE ADS
CLOSE ADS

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण


Sahibganj News : राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को उधवा प्रखंड के खाड़ी टोला में विधायक निधि मद से लाखों रुपये की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक महिला स्नानघर का लोकार्पण किया।

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण

विधायक श्री ओझा ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं की सुविधा को देखते हुए यहां सार्वजनिक स्नानघर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि यहाँ की महिलाओं की ये पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम की सभी महिलाओं ने विधायक ओझा का आभार जताया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रताप राय, मनोज भगत, विजय मंडल, सुनील प्रामाणिक, ललन राय, आशित दास,

हिरामन पासवान, देवाशीष मालाकार, अभिलाष मंडल, रूपेश्वर कुमार सरकार, गोतू मंडल, दीपक मंडल, कालाचंद घोष, तारक सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "राजमहल विधायक अनंत ओझा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel