साहिबगंज : बाढ़ के पानी में डूबने से एक और मासूम की गई जान
Sahibganj News : साहिबगंज सदर प्रखण्ड में एक बार फिर बाढ़ के पानी ने एक और मासूम की ज़िंदगी छीन ली है। मामला जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा के पश्चिमी टोला की है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से एक आठ वर्षीय अबोध बच्ची की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब उक्त 8 वर्षीय मासूम करीना खातून अपने दरवाजे पर खेल रही थी। खेलने के क्रम में वह बाढ़ वाले पानी में नहाने चली गई, नहाने के क्रम में वो पानी में गिर गई। पास में किसी के न रहने पर हुई देरी के कारण उसकी मौत हो गई।
जब घर वाले उसकी खोजबीन शुरू की तो बाढ़ के पानी से उसका शव बरामद हुआ। उसका घर बलुआ दियारा पुल के दक्षिण पश्चिम नदी के पास ही है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।
मृतक बच्ची के पिता मोहम्मद मोहिल ने जिला आपदा कोष से सहायता की मांग जिला प्रशसन से की है। वहीं मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है, गांव में शोक का माहौल है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि बाढ़ का पानी आखिरकार कब तक इसी तरह मासूमों की जिंदगी छीनती रहेगी। प्रशासन को इसका जवाब भी देना चाहिए।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "साहिबगंज : बाढ़ के पानी में डूबने से एक और मासूम की गई जान"
Post a Comment