मुख्यमंत्री ने साहिबगंज बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
Sahibganj News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।
बाढ़ की विभीषिका का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति, उनका सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण, उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान करने जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है।
इसके साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थल पर लाने एवं उनके चारे की भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने साहिबगंज जिले के लिए 35 योजनाओं का शिलन्यास कार्यक्रम के पश्चात हवाई सर्वेक्षण कर साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "मुख्यमंत्री ने साहिबगंज बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण"
Post a Comment