मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और परिसंपत्तियो का किया वितरण
Sahibganj News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दाैरे पर बुधवार को अपने विधान सभा क्षेत्र बरहेट पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से बरहेट +2 संपोषित दामिन उच्च विद्यालय मैदान में उतरे।
3:25 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर बरहेट हाई स्कूल मैदान पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच की ओर बढ़ गए। यहां पर उन्होंने 3635.939 लाख की योजनाओं का उद्घाटन और लाखो की योजनाओं का शिलान्यास किया। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।
आने वाले दिनों में दिखेंगे सरकार के कार्यों का सकारात्मक परिणाम
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में कहा की आने वाले दिनों में सरकार के कार्यों का सकारात्मक परिणाम दिखेगा। कोविड आपदा काल की त्रासदी से राज्य तेजी से उबर रहा है।
मजदूर, किसान, नौजवानों के लिए झारखंड सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। झारखंड के शिक्षित बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
वह रात में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद साहिबगंज के लिए निकल गए। साहिबगंज में मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का दाैरा करेंगे। पतना में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, साहिबगंज एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर, बरहड़वा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों को दिशा निर्देश दे रहे थे। मौके पर बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, रांगा थाना प्रभारी बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान आदि मुस्तैद थे।
समारोह के दौरान साहिबगंज डीसी राम निवास यादव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रतिनिधि बरहेट पंकज मिश्रा झामुमो सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, मजबूर रहमान, प्रो नजरूल इस्लाम, प्रो.जमाल अख्तर, निमाई शील आदि उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और परिसंपत्तियो का किया वितरण"
Post a Comment