उधवा, तालझारी, बोरियो एवं साहिबगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच हुआ राहत सामग्री का वितरण


तालझारी प्रखंड के महाराजपुर में किया गया पशु चारे का वितरण

Sahibganj News : साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साहिबगंज, उधवा एवं तालझारी के दियारा क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

उधवा, तालझारी, बोरियो एवं साहिबगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच हुआ राहत सामग्री का वितरण

तालझारी प्रखंड के महाराजपुर में बने राहत शिविर में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। महाराजपुर स्कूल, पंचयात कल्याणी में बने दाल भात केंद्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों से आए लोगों को पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।


महाराजपुर में दियारा क्षेत्रों से आकर अपने पशुओं के साथ शरण लेने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पशु चारे की व्यवस्था भी की गई है। आज लोगों के बीच पशु चारे का वितरण भी किया गया।


बाढ़ प्रभावित लोगो को खाद्य सामग्री की कमी ना हो इसे देखते हुए बोरियो प्रखंड के मदनसाही में बने राहत शिविर में भी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।


पूर्वी प्राणपुर पश्चिमी प्राणपुर एवं श्रीधर दियारा में संबंधित कर्मियों को बाढ़ की यथा स्थिति से अवगत रहते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को यथासंभव सहयोग राशन एवं आवासन आदि की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।


दक्षिण बेगमगंज, श्रीधर दियारा आदि पंचायतों में प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई है एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "उधवा, तालझारी, बोरियो एवं साहिबगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच हुआ राहत सामग्री का वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel