15 अगस्त विशेष : जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच
Sahibganj News : 15 अगस्त 2021 को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पहाड़ पर स्थित लदौनी ग्राम के पहाड़िया मैदान पर जिला प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच दोपहर 02 बजे से मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इस वर्ष पहाड़िया समुदाय के लोगों के बीच जाकर पहाड़िया ग्रामीणों के साथ आजादी के जश्न मनाने की योजना बनाई है, जहां पहाड़िया ग्रामीण, प्रशासन के पदाधिकारीगण एवं ज़िलेवासी आजादी के पावन पर्व के मौके पर एक साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे।
आपको बता दें कि पहाड़ पर स्थित लदौनी मैदान तक जाने के लिए दो रास्ते चुन सकते हैं, शहर के अंजुमन नगर से होते हुए पहाड़ों पर जाया जा सकता है, साथ ही धोबी झरना के समीप से एक रास्ता पहाड़ पर जाता है यह भी लदौनी मैदान तक जाता है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "15 अगस्त विशेष : जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच"
Post a Comment