डीसी एवं सांसद ने दियारा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का किया वितरण


Sahibganj News : राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सांसद और उपायुक्त ने रामपुर दियारा, गरम टोला, कारगिल दियारा, लालबथानी सहित कई अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए।

डीसी एवं सांसद ने दियारा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का किया वितरण


इस मौके पर सांसद ने उपायुक्त को  निर्देश दिया कि वह लोगों के आवश्यकतानुसार और फूड पैकेट बनाएं और वितरित करते रहें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए दवाई आदि भी वितरित कराएं। जल स्तर की वृद्धि पर नजर बनाए रखें।

सांसद ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों से कहा कि वह अपने मवेशियों एवं आवश्यक सामग्री के साथ सुरक्षित स्थानों पर या जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में प्रस्थान करें। वहीं उपायुक्त ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष नाव की व्यवस्था की गई है।




झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, राजमहल नगर अध्यक्ष केताबुद्दिन शेख, मनोज चौरसिया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती, एसडीपीओ राजेन्द्र कुमार दुबे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "डीसी एवं सांसद ने दियारा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का किया वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel