विधायक ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा, मिला सिर्फ आश्वासन


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के एक दर्जन से अधिक पंचायत बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ पीड़ित परिवार स्कूलों व ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की दशा देखने सोमवार को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया।

विधायक ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा, मिला सिर्फ आश्वासन

उन्होंने चानन, कबूतर खोपी, मदनसाही इलाके के बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का भ्रमण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के क्रम में विधायक ने पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कबूतरखोपी के बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।


स्थानीय लोगों द्वारा फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग विधायक से की गई। विधायक ने समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में कौन - कौन सा राहत भरे कदम उठाते हैं।

क्योंकि स्थानीय लोगों का कहना है कि राहत के नाम पर अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। खैर, भ्रमण के क्रम में विधायक लोबिन हेंब्रम के साथ सिटी मैनेजर देव कुमार, कबूतर खोपी के वार्ड पार्षद पति मनोज तांती, पवन मंडल, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, रितेश यादव, कैलाश साह, चपटी चौधरी, राजू यादव, गोपाल मंडल, रमेश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "विधायक ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा, मिला सिर्फ आश्वासन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel