'रावण' के जाने के बाद 'निषादराज' भी हमें छोड़कर चले गए Sahibganj News Oct 21, 2021 Edit Bollywood : मशहुर सीरियल रामायण में राम के दोस्त निषादराज का किरदार निभाने वाले चंद्रकांत पांड्या का निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनकी मौत की जानकारी रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिये दी।दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर चंद्रकांत की एक फोटो पोस्ट करते हुए यह खबर दी। साथ ही उन्हेंने श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 78 साल के चंद्रकांत लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों के शिकार थे, हालांकि उनका इलाज चल रहा था।लेकिन उनके निधन का कारण बीमारियों को ही बताया जा रहा है टीवी का पॉपुलर ऐतिहासिक सीरियल ‘रामायण’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। लॉकडाउन के दौरान भी इसे प्रसारित किया गया।इसी महीने इस सीरियल के किरदार ‘रावण’ यानी अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था। चंद्रकांत पांड्या का जन्म साल 1946 में गुजरात में हुआ था। बचपन से ही चंद्रकांत का जीवन मुंबई में बीता है।मुंबई से ही इन्होंने पढ़ाई पूरी की। ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत कई सीरियल्स का अहम हिस्सा रह चुके हैं। दर्शकों के बीच इन्होंने अपने किरदार से खास जगह बनाई है। राम के ऑनस्क्रीन दोस्त होने के साथ ऑफस्क्रीन भी इनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "'रावण' के जाने के बाद 'निषादराज' भी हमें छोड़कर चले गए"
Post a Comment