CLOSE ADS
CLOSE ADS

ईद - मिलाद - उन - नबी की धूम : एसपी, डीसी, सांसद और विधायक ने दी जिलेवासियों को बधाई


दे के विभिन्न राज्यों सहित साहिबगंज जिला में भी आज ईद - मिलाद - उन - नबी मनाया जा रहा है। बता दें कि इस्लाम धर्म को मानने वाले वाले लोग पैगम्बर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद ए - मिलाव - उन - नवी या ईद - ए - मिलाव के रूप में मनाते है।

Eid-Milad-Un-Nabi Ki Dhoom: SP, DC, MP and MLA congratulated the people of the district

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ये त्यौहार तीसरे महीने रबी - उल - अव्वल के बारहवें दिन मनाया जाता है। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोग उनकी याद में जुलूस निकालते हैं। इस दिन बड़े - बड़े आयोजन किए जाते हैं।

जब वे 6 वर्ष के हुए तो उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। मां के निधन के बाद मोहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे। उनके पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम बीबी आमिना था।

ईद - मिलाद - उन - नबी की धूम : एसपी, डीसी, सांसद और विधायक ने दी जिलेवासियों को बधाई

कहा जाता है कि अलाह ने सबसे पहले हज़रत मोहम्मद को ही पवित्र कुरान अता की थी। इसके बाद ही पैगम्बर मोहम्मद ने पवित्र कुरान का संदेश दुनिया के कोने - कोने तक पहुंचाया।

इस त्यौहार का महत्व

 ईद - मिलाद - उन - नबी पैगम्बर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रात भर प्रार्थनाएं होती हैं और जगह - जगह जुलूस भी निकाली जाती है।

घरों और मस्जिदों में आज विशेष नमाज़ पढ़ी जाती हैं, घर और मस्ज़िदों को सजाया जाता है और मोहम्मद साहब के संदेशों को पढ़ा जाता है। हज़रत मोहम्मद का एक ही संदेश था कि मानवता को मानने वाला ही महान होता है।


आज के दिन गरीबों में दान भी करते हैं, जिन्हें ज़कात कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन ज़कात या दान करने से अल्लाह खुश होते हैं।
 

कई गणमान्य लोगों ने दी बधाई

पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर साहिबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव, आरक्षी अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, राजमहल सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने जिलेवासियों को बधाई दी है।


उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि मैं सभी जिलेवासियों खासकर हमारे मुस्लिम भाई - बहनों को मुबारकबाद देता हूं, वहीं सांसद विजय हांसदा एवं विधायक अनंत ओझा ने कहा कि - आईये हमसब मिलकर पैगम्बर मोहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली और सुख - शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "ईद - मिलाद - उन - नबी की धूम : एसपी, डीसी, सांसद और विधायक ने दी जिलेवासियों को बधाई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel