भू - वैज्ञानिक डॉ. रणजीत सिंह ने न्यायमूर्ति राजेश कुमार को भेंट की लीफ इम्प्रेशन फॉसिल्स


Sahibganj News : दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत साहिबगंज पधारे झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति से शुक्रवार की रात साहिबगंज महाविद्यालय के भू - वैज्ञानिक सह पर्यावरणविद् डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने मुलाकात की।

Geologist Dr. Ranjit Singh presented leaf impression fossils to Justice Rajesh Kumar

इस दौरान उन्होंने न्यायमूर्ति राजेश कुमार को साहिबगंज में पाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय धरोहर और करोड़ों साल पुराने अनूठे लीफ इम्प्रेशन फॉसिल्स देकर उन्हें सम्मानित किया।


जिस पर न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने दोबारा साहिबगंज आकर फॉसिल्स देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अपने आप में कई रहस्यों को छुपाए पत्थर कभी झूठ नहीं बोलते।

पत्थरों को पढ़ कर पृथ्वी की उत्पत्ति व जीवन के रहस्यों, जलवायु परिवर्तन एवं प्रकृति पर्यावरण को जाना जा सकता है। पत्थर, धरती पर विभिन्न भू - वैज्ञानिक व भगौलिक घटनाओं के साक्षी रहे हैं।

भू - वैज्ञानिक डॉ. रणजीत सिंह ने न्यायमूर्ति राजेश कुमार को भेंट की लीफ इम्प्रेशन फॉसिल्स

ऐसे धरोहरों को सुरक्षित और संरक्षित करते हुए इसे सहेज कर रखने की ज़रूरत है, ताकि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी को समझने के शोध को बढ़ावा मिल सके।

डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सरकार व शासन से आग्रह किया है कि राजमहल पहाड़ी के लिए एक अर्थ साइंस विभाग केंद्र,गंगा के जलीय जीवों के सुरक्षा - संरक्षण व शोध कार्य के लिए एक डॉल्फिन केंद्र व अन्य जैव विविधता के शोध केंद्र खुलना चाहिए, इससे स्थानीय छात्रों,

शिक्षकों व शोध कार्य करने वालों को बड़ा लाभ होगा। संसाधन व आधारभूत संरचना के कारण देश - विदेश के लोग इसको लेकर बड़ा कार्य कर रहे हैं, पर झारखंड के लोग दुसरे पर आश्रित रहते हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "भू - वैज्ञानिक डॉ. रणजीत सिंह ने न्यायमूर्ति राजेश कुमार को भेंट की लीफ इम्प्रेशन फॉसिल्स"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel