CLOSE ADS
CLOSE ADS

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ के विभिन्न पूजा मंदिरों में की पूजा - अर्चना


पाकुड़ : शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा बाइक पर सवार होकर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, अम्लान कुसुम सिन्हा ऊर्फ बुल्टी सहित झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ शहर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Rajmahal MP Vijay Hansda worshiped in various worship temples of Pakur.

बताते चलें की पाकुड़ शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम के समक्ष स्थित दुर्गा पूजा पंडाल से होते हुए शहर के सिंहवहनी मंदिर, राजापाड़ा, काली तल्ला, ताती पाड़ा, रेलवे स्टेशन मैदान, रेलवे फाटक, कालिकापुर, बलिहारपुर, सिंधीपाड़ा, रेलवे कोलनी, बागतीपाड़ा,


साथ ही मां से समस्त देश वासियों के लिए सुख - समृद्धि एवं शांति की कामना की, उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है और यह बंगाल सहित झारखंड में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। दुर्गा पूजा की शुरुआत तब हुई,

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ के विभिन्न पूजा मंदिरों में की पूजा - अर्चना

जब भगवन राम ने रावण को मारने के लिए देवी दुर्गा से शक्ति प्राप्त करने के लिए पूजा की थी, इसलिए आज के दिन आदि शक्ति की पूजा की जाती है। उन्होंने माता रानी से जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाए रखने की मन्नत मांगी।

राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बना रहे इसके साथ आम लोगो से कोरोना के प्रति सचेत एवं जागरूक रहने की बात कही एवं राज्यवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता वंशराज गोप, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष हबीबुर रहमान, सचिव वीरेन घोष, युवा मोर्चा सचिव उमर फारूक, स्वास्थ प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लुद्दीन शेख,


शाहनवाज इकबाल, मुकेश सिंह, किशोर भगत, नूर आलम, तनवीर आलम, राजू सिंह, राजेश यादव, प्रमोद कुमार नागलिया, रणवीर सिंह, अशोक कुमार, रवि कुमार गोंड, निपेन सिंह, दीपक गोप, राज ठाकुर, प्रदीप हाजरा, निशांत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "राजमहल सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ के विभिन्न पूजा मंदिरों में की पूजा - अर्चना"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel