मंहगाई की मार से त्रस्त है हर तबके के लोग : केंद्र सरकार महंगाई जैसे मुद्दे पर मौन धारण की हुई है Sahibganj News Nov 25, 2021 Edit Pakur : बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर सुभाष चौक में कांग्रेस का जन - जागरण अभियान चलाया गया। यह जन - जागरण अभियान हिरणपुर बाजार से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा।मौके पर हिरणपुर प्रभारी कृष्णा यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष मो. मनोबर आलम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हिरणपुर प्रभारी कृष्णा यादव ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है,केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में दिनों - दिन सभी जरूरत की चीजें, जैसे खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस आम आदमी के साथ है, महंगाई के खिलाफ प्रदेश में सभी जगहों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जन- जागरण अभियान लगातार किया जा रहा हैं।इस जन- जागरण के माध्यम से आमलोगों तक पहुंचने का एक मौका है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मो. मनोबर आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमलोग उन्हें सत्ता से नीचे गिराएं, केंद्र सरकार महंगाई जैसे मुद्दे पर मौन धारण की हुई है,आए दिन पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हो रही है। केंद्र सरकार की विफलताओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है और आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। कामगार जिला अध्यक्ष संतु चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज लोग पुराने दिन को याद कर रहे हैं, जब 400 में गैस सिलेंडर लेते थे। जबकि आज 1000 रु में ले रहे हैं।कार्यक्रम को लिट्टीपाड़ा बिधानसभा प्रभारी जय मालतो, लिट्टीपाड़ा अध्यक्ष मुर्शिद आलम ने भी सम्बोधित किया। मौके पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष मोतीलाल मरांडी, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष मदन पंडित, अली हुसैन मोमिन, आबिद इस्लाम, ज़ाहिद अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "मंहगाई की मार से त्रस्त है हर तबके के लोग : केंद्र सरकार महंगाई जैसे मुद्दे पर मौन धारण की हुई है"
Post a Comment