साहिबगंज में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भी चलाया गया हस्ताक्षर अभियान Sahibganj News Nov 25, 2021 Edit Sahibganj News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर पर घोषित कार्यक्रम के निमित्त साहिबगंज जिले के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महादेवगंज स्थित पेट्रोल पंप, महादेवगंज कलुआ पुल स्थित पेट्रोल पंप, डेहारी स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।हस्ताक्षर अभियान के मंडल प्रभारी सह भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी पेट्रोल पंपों पर पहुंच कर हस्ताक्षर अभियान चलाया एवं लोगों को यह भी जानकारी दी कि जैसे केंद्र सरकार डीजल पर 10 रूपया और पेट्रोल पर 5 रुपया कम किया है,ठीक उसी प्रकार राज्य सरकार भी वैट में कमी कर लोगों को राहत प्रदान करें। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने लोगों को इस योजना की जानकारी दीऔर राज्य सरकार से भी आग्रह किया कि जिस प्रकार केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल पर दाम कम किए हैं, उसी प्रकार राज्य सरकार भी डीजल और पेट्रोल का दाम कम करें।मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मनोज यादव, ओम प्रकाश पांडे, मनोज ओझा, शाहजहाँ काजू, अनुराग राहुल, राम प्रताप चौधरी, मिथुन चौधरी, कन्हाई महतो, आशुतोष यादव, रामानन्द मण्डल, सुनील मण्डल, पवन यादव, दुखन यादव, श्रीकांत कुमार साह, योगेश ओझा, रामचंद्र पासवान सहित भाजपा के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भी चलाया गया हस्ताक्षर अभियान"
Post a Comment