CLOSE ADS
CLOSE ADS

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध सेंड आर्टिस्ट अमृत प्रकाश ने भगवान बिरसा मुंडा का बालू की कलाकृति बनाई


गंगा तट पर एनएसएस वॉलंटियर ने मनाया विरसा मुंडा जयंती व 21वां स्थापना दिवस

Sahibganj News : साहिबगंज एनएसएस इकाई 4 के स्वयंसेवकों के द्वारा झारखंड स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ और भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस यानी "गौरव दिवस" के अवसर पर साहिबगंज के ओझा टोली स्थित गंगा घाट

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध सेंड आर्टिस्ट अमृत प्रकाश ने भगवान बिरसा मुंडा का बालू की कलाकृति बनाई





इस अवसर पर एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक नमिता कुमारी, खुशीलाल पंडित, अमन कुमार होली, कुंदन कुमार ठाकुर ने भी झारखंड स्थापना को लेकर एवं बिरसा मुंडा के बारे में अपने विचारों को रखा। वही गंगा तट पर पड़े कचड़े से प्रकृति पर्यावरण संरक्षण, जलीय जीवों के जागरुकता व संरक्षण का संदेश व संकल्प लिया गया।

मौके पर प्रसिद्ध सेंड आर्टिस्ट अमृत प्रकाश व जीतू उरांव के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की अद्भुत कलाकृति बनाई गई, जिसकी सभी लोगों ने उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह कलाकृति जिलेवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह, सैंड आर्टिस्ट अमृत प्रकाश, कलाकार जीतू उरांव, संत जेवियर स्कूल के विप्लव कुमार चौधरी, रजनीश चौधरी, गंगा प्रहरी संतोष कुमार मंडल,


एनएसएस स्वयंसेवक खुशीलाल पंडित, अमन कुमार होली, नमिता कुमारी, कुंदन कुमार ठाकुर, अंजली शर्मा, मनीषा कुमारी, साक्षी कुमारी, विनाय टुडू, नीतेश ओझा सहित दर्जनों स्वयंसेवक एवं काफी मात्रा में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध सेंड आर्टिस्ट अमृत प्रकाश ने भगवान बिरसा मुंडा का बालू की कलाकृति बनाई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel