शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड की प्रांतीय बैठक का साहिबगंज में हुआ आयोजन Sahibganj News Jan 10, 2022 Edit Sahibganj News : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड की प्रांतीय बैठक का आयोजन आभासी माध्यम से गूगल मीट ऐप पर आयोजित की गई। बैठक का आरंभ प्रांत सह संयोजक महेंद्र सिंह के द्वारा तीन बार ओमकार का पाठ एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।बैठक में 25-26 दिसंबर को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय बैठक पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के विभिन्न विषयों एवं आयाम पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं आत्मनिर्भर भारत पर विशेष रूप से चर्चा की गई।बैठक में डॉ. विजय कांत दास, क्षेत्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रांत में अखिल भारतीय प्रवास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में अशोक करेल का झारखंड के तीन जगहों पर प्रवास होगा।इसी तरह क्षेत्र स्तर एवं प्रांत स्तर पर भी प्रवास की चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए न्यास के प्रांत संयोजक अमरकांत झा ने आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मनाने एवं शैक्षिक कार्यशाला को मार्च में तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समिति की बैठक को आयोजित किए जाने की बात कही।उन्होंने ज्ञानोत्सव कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान परंपरा संगोष्ठी, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, चरित्र निर्माण एवं समग्र व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम की योजना पर चर्चा की।बैठक में डॉ. रंजीत प्रसाद, पालक अधिकारी, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, डॉ. विजय कुमार सिंह, प्रांत सह संयोजक, डॉ.अखोरी गोपाल नाथ सहाय, डॉ. ललिता राणा, डॉ. मार्कंडेय पांडे उपस्थित थे।बैठक का संचालन डॉ. कविता परमार एवं धन्यवाद ज्ञापन आदित्य प्रकाश जालान, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकेश पांडे ने किया। वहीं साहिबगंज से पूर्व जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ मृदुला सिन्हा, डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह, सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. विजय कुमार, प्रोफ़ेसर सुबोध झा, विजय कुमार, निर्मल कुमार डे, रामदेव राम, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज एवं अमित कुमार, जिला संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास बैठक में उपस्थित थे। बैठक की समाप्ति कल्याण मंत्र के साथ की गई।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड की प्रांतीय बैठक का साहिबगंज में हुआ आयोजन"
Post a Comment