राजघराने से ताल्लुक रखनेवाले झारखंड काँग्रेस प्रभारी RPN सिंह ने दिया इस्तीफा : थामेंगे BJP का दामन
राजनीति : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर पी एन सिंह ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वे आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उन्हें पडरौना सीट से टिकट दे सकती है।
राजघराने से रखते हैं ताल्लुक
आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वे यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया था। कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान खुद आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है।पहले भी रहे हैं संसद
ज्ञात रहे कि आरपीएन सिंह 1996 से 2009 तक उत्तरप्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे, बाद में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता था।पिता भी थे कांग्रेसी
25 अप्रैल 1964 में जन्में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता भी राजनीति में थे और इन्दिरा गांधी सरकार में मंत्री रहे थे। आरपीएन सिंह ने एआईसीसी के सचिव सहित सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर से चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।संभाली है बड़ी जिम्मेदारी
यूपीए -2 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और कॉरपोरेट मामलों और गृह मामलों केराज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।हालांकि, उन्हें कुशीनगर सीट से 2014 और 2019 में लगातार हार का सामना करना पड़ा था।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "राजघराने से ताल्लुक रखनेवाले झारखंड काँग्रेस प्रभारी RPN सिंह ने दिया इस्तीफा : थामेंगे BJP का दामन"
Post a Comment