दुमका विश्वविद्यालय की आर्चरी टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना, मोहाली स्टेडियम में ऑल इंडिया इंटर आर्चरी ईस्ट जोन का होगा आयोजन Sahibganj News Feb 24, 2022 Edit देवघर : सिद्धो- कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की आर्चरी टीम चंडीगढ़ के लिए जसीडीह रेलवे स्टेशन से हमसफ़र ट्रेन से रवाना हुई। बता दें कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी ईस्ट जोन का आयोजन चंडीगढ़ के मोहाली यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा रहा है।दुमका विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉक्टर शम्स तबरेज़ खान ने जासीडीह स्टेशन से टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में प्रतिभा की कोई कमी नही है। बस उसे सही प्लेटफ़ॉर्म मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर विश्विद्यालय का नाम दर्ज हो सकता है।उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। वहीं टीम मैनेजर के रूप मे डॉ. कुमार सौरभ व कोच के रूप मे देवीधन टुडु भी मोहाली गए हैं। जबकि खिलाड़ियों में दिनेश मुर्मू, देवाशीष दास, बिलास हांसदा, राजा सिंह भी रवाना हुए।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "दुमका विश्वविद्यालय की आर्चरी टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना, मोहाली स्टेडियम में ऑल इंडिया इंटर आर्चरी ईस्ट जोन का होगा आयोजन"
Post a Comment