झारखंड में आज से खुलेंगे स्कूल : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दिए आदेश Sahibganj News Feb 3, 2022 Edit Sahibganj News : झारखंड में आज से स्कूल खुलेंगे। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी किए हैं। इसकी जानकारी शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने पिछले दिनों सभी उपायुक्त, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को दी है।पत्र में शिक्षा सचिव ने कहा है कि राज्य के सभी प्राथमिक सरकारी एवं निजी विद्यालय 17 मार्च, 2020 से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बंद हैं। कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को कोविड-19 के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए खोला गया था।हालांकि तीसरी लहर के कारण पुनः 3 जनवरी, 2022 से विद्यालयों को बंद किया गया है। इस कठिन परिस्थिति में भी राज्य में अध्ययन - अध्यापन का कार्य विद्यालयों द्वारा अपने स्तर से ऑनलाईन डिजिटल माध्यम से कराने का प्रयास किया जा रहा है।कक्षा 1 से 12 के छात्रों के पठन - पाठन की व्यवस्था शिक्षकों के मार्गदर्शन में उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय को कोविड-19 से बचाव के उपायों के साथ खोला जाना अतिमहत्वपूर्ण हो गया है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के आलोक में राज्य सरकार ने 1 फरवरी को आदेश जारी किया है।सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा सरायकेला - खरसावां एवं बोकारो में कक्षा 9 से 12 के संचालन के लिए खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह शेष 17 जिलों में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों में वर्ग 1 से 12 की कक्षाओं के संचालन का निर्णय हुआ है।सचिव ने आदेश में कहा है कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 1 फरवरी, 2022 के आदेश में दिए निर्देश के आलोक में विद्यालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए सभी विद्यालयों के वर्ग 1 से 12 की कक्षाओं का संचालन की व्यवस्था 4 फरवरी, 2022 के प्रभाव से सुनिश्चित कराई जाए।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "झारखंड में आज से खुलेंगे स्कूल : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दिए आदेश"
Post a Comment