एकलव्य विद्यालय के संचालन हेतू प्रखंड विकास पदाधिकारी टूटू दिलीप ने लिया भवनों का जायजा Sahibganj News Mar 6, 2022 Edit Sahibganj News : बोरियो प्रखंड में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एकलव्य विद्यालय चलाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडु दिलीप को प्राप्त हुआ है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बोरियो प्रखंड क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय के भवन को चिन्हित करके व्यवस्था करने का निर्देश जिला मुख्यालय से प्राप्त है,जिसके तहत कन्या मध्य विद्यालय एवं उर्दू मध्य विद्यालय ( जो की मर्ज हो चुका है ) की बिल्डिगों को अच्छे ढंग से देखते हुए उस पर एकलव्य विद्यालय चलाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोच रहे हैं।हीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू ने बताया कि झारखण्ड सरकार के सचिव का निर्देश पत्र प्राप्त हुआ है, पत्र में इसी आगामी सत्र में एकलव्य विद्यालय को तत्कालीन व्यवस्था के तहत चलाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत आज हम यहां इन भवनों का जायजा ले रहे हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "एकलव्य विद्यालय के संचालन हेतू प्रखंड विकास पदाधिकारी टूटू दिलीप ने लिया भवनों का जायजा"
Post a Comment